Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को दस दिन का वितरित किया खाद्य सामग्री

ब्यूरो 04-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। लॉक डाउन मे अगर सबसे ज्यादा दिक्कत है तो वो है रोज कमाने व खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को है। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से देश में हाई अलर्ट जारी है। प्रधानमंत्री की अपील पर पूरे देश मे 21 दिन के लिए लॉक डाउन किया गया है।

लॉक डाउन की स्थिति मे उन लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो जो रोज कमाते और खाते है। इसके लिए भी शासन द्वारा पूरी व्यवस्था कर ली गई है ताकी कोई भी गरीब मजदूर भूखा ना रहे ।
शनिवार को जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार एवं उपजिलाधिकारी जमानियां सत्यप्रिय सिंह ने तहसील जमानियां के ग्राम इजरी में 45 गरीब
परिवारो निःशुल्क 10 दिनों की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि जनपद में कोई भी गरीब मजदूर भूखा ना रहे इसके लिए प्रतिदिन खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। पूरे जनपद में ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो रोज कमाते हैं रोज खाते है। जिनकी संख्या लगभग 5461 है। ऐसे परिवारों मे प्रतिदिन राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगो अपील भी किया कि वो एक दूसरे से दूरी बनाकर रहे। अपने-अपने घरो मे रहे। बाहर ना जाए। 10 दिनो की खाद्य सामग्री में 10 किलो आटा,10 किलो चावल, पॉच किलो आलू, एक किलो चीनी, एक किलो नमक, दो किलो दाल, 100 ग्राम मसाला, 100 ग्राम हल्दी का वितरण कर घरों में ही रहने की अपील की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्यूरोटाइन हेतु रखे गये लोगों को जिलाधिकारी ने दिया मास्क
Next: जूम ऐप के माध्यम से युवाओं से वार्ता करेगें जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.