Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिग बालिका से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महगा

संवाददाता 10-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर में अकेली पाकर एक युवक ने नाबालिग बालिका से छेड़खानी किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो कि स्थानीय गांव की एक बस्ती में 12 वर्षीय कक्षा सात की नाबालिग बालिका जो अपने घर की रखवाली कर रही। पिता बाजार में सब्जी बेचने व माता खेत में मढ़ाई करने गई।इसी बीच गांव के ही पड़ोस का 25 वर्षीय शादी शुदा युवक बालिका को अकेला पाकर उसके घर में प्रवेश किया फिर बालिका से छेड़छाड़ करने लगा जब बालिका ने विरोध किया तो वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा जब किसी तरह बालिका उसके चंगुल से छुटकर अपने छत पर चढ़ कर शोर मचाई तो अगल बगल के लोग इकठ्ठा हो गये।अपने को घिरता देख आरोपी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों के सूचना पर घर पहुंचे परिजनो को बालिका ने आप बीती सुनाई तो सभी दंग रह गए। मौके पर देखते देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।परिजनों इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को थाने लाकर पूछ ताछ की। इस सबंध थानाध्यक्ष शरदचन्द त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संस्कार इण्टर प्राइजेज की नेक पहल
Next: सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने से मची सनसनी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.