Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने से मची सनसनी

संवाददाता 10-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित खेत के सिवान में घास काटने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती 22 फरवरी को दोपहर एक बजे अपने गांव के सिवान में घास काटने गई युवती। उसी वक्त बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव के तीन युवकों ने युवती को अकेला देखकर छींटाकसी शुरू कर दी जब युवती ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसको जबर्दस्ती पकड़ कर बारी बारी से मुंह काला किया और मौके से फरार हो गए।किसी तरह अस्त-व्यस्त हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों को आप बीती बताई। परिजनों ने लोक लाज के भय से मामले को दबाएं रखा कुछ तो इस मामले में आपसी सुलह समझौते का भी प्रयास करते रहे। लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो थक हार कर पीड़िता की मां ने गुरुवार की देर शाम को तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल शुक्रवार की सुबह भेजा। पुलिस अभी मामले की जांच पङताल कर ही रह रही थी कि इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी कहीं भागने के फिराक में है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करके थाना क्षेत्र के कछुहरा नहर पुलिया से तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी व पीङिता सभी स्वजातीय है। पीङिता मरदह थाना क्षेत्र की और आरोपी युवक बिरनो थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर राधे गांव निवासी नितेश राजभर 20 वर्ष,अभिषेक उर्फ बिक्की राजभर 25 वर्ष, चन्द्रशेखर राजभर 30 वर्ष को संबंधित दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाबालिग बालिका से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महगा
Next: हॉट स्पाट का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.