Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुष्पवर्षा कर कोरोना योद्धाओं का बढ़ाया हौसला

संवाददाता 14-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानिया। स्थानीय नगर के कस्बा बाजार एवं स्टेशन बाजार में मंगलवार को कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में नगर का पैदल भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन करने हेतु नागरिकों को जागरुक किया गया। नागरिको ने पुष्पवर्षा कर कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया व जोरदार स्वागत किया।

जागरुकता कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में लाउण्डस्पीकर के द्वारा लोगों को घर से बाहर न निकलने व स्वच्छता का विशेष ध्यान देने की अपील की गई। कहा कि लॉक डाउन का पालन कर ही इस महामारी को रोका जाना संभव है। जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं उनके नियमों का उल्लंघन करेगा उनके विरुद्ध दंडात्मक विधिक कार्यवाही की जाएगी। नगर के लोगों ने इन करोनों योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर हौसला तथा नागरिकों ने भी घरों की छतों, बालकनी एवं दरवाजे पर खड़े होकर पुलिस टीम व स्वास्थ्य टीम का पुष्प का छड़काव कर आभार प्रकट किया। नगर क्षेत्र के लोगों द्वारा पुष्प और माला पहनाकर सम्मान मिलने से कोरोना योद्धाओं ने भी हाथ जोड़ कर नागरिकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रा०स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. रूद्रकांत सिंह, चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन अनिल कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी देवरिया राजीव कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, उप निरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल मंगल यादव, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल गोविंद निर्मल कांस्टेबल रत्नेश, कांस्टेबल सुजीत सिंह, कांस्टेबल विवेक पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री जी के संबोधन की सात बातों का अक्षरशः पालन करें शिक्षार्थी-शास्त्री
Next: सिलेन्डर फटने से मचा कोहराम

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.