Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सिलेन्डर फटने से मचा कोहराम

संवाददाता 14-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां गाँव में सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे पेबारू बिन्द के पक्के मकान में दो मंजिले पर कमरें में खाना बनाते समय अचानक सिलेन्डर से रिसाव होने लगा। जब तक कुुुह लोग समझ पाते इसके पहले ही तेज धुवां घरों में फैल गया व साथ ही घर में आग फैल गई । शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए, इसी बीच अचानक सिलेन्डर आग की लपटो में घिर गया, देखते-ही-देखते तेज धमाके के साथ सिलेन्डर फट गया। जिससे गाँव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर करीब तीन घंटों के बाद 10 बजे काबू पाया जा सका। इस अगलगी में हजारों की नगदी, घर गृहस्थी का समान, आवश्यक कागजात, आभूषण ,कपडा, चारपाई जलकर राख हो गया। जबकि इस हादसें में मकान को भी काफी क्षति पहुंची है। सिलेन्डर के फटते समय उसके धमाके से छत, सहित दिवाल को भी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने तक अग्निशमन दस्ता नहीं पहुंचा। जिससे की लोगों में नाराजगी देखी गई। इस भीषण अग्निशमन कांड की जानकारी लोगों ने संम्बन्धित अधिकारियों को दी और पिडित परिजनों को जल्द ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराए जाने के साथ ही खाद्यान्न भी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुष्पवर्षा कर कोरोना योद्धाओं का बढ़ाया हौसला
Next: पूर्व मंत्री ने जरूरतमंदों में वितरित करवाये खाद्य सामग्री

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.