Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व मंत्री ने जरूरतमंदों में वितरित करवाये खाद्य सामग्री

संवाददाता 14-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। कोरोना केविड 19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न हुई लाक डाउन में प्रतिदिन कमाने खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों का भोजन की उत्पन्न हुई समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह व उनके पुत्र रितेश सिंह बाकायदे उपजिलाधिकारी सेवराई बिक्रम सिंह से आधिकारिक सहमति लेने के बाद मंगलवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनवासी बस्ती लहना , देवल , भदौरा , बकसड़ा आदि गांवों में लगभग 150 गरीब असहाय दिहाड़ी मजदूरी करने वाले वनवासी समाज के लोगों को चावल आटा दाल आदि राशन वितरण कर तत्काल राहत पहुंचाया गया ।

इस अवसर पर लोगों को आश्वस्त करते हुए मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि इस वैश्विक आपदा में प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर जमानिया विधानसभा के किसी भी गरीब परिवार को भूखे नहीं रहने दिया जाएगा । जहां सरकार की राहत सामग्री न पहुंची हो वहां भी हम लोग पहुंचकर गरीब असहाय लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करेंगे । उन्होंने आह्वान किया कि जिस परिवार के घर खाने के लिए भोजन नहीं है सिर्फ एक फोन कर आदेश करें उनके घर तक राशन व राहत सामग्री अवश्य पहुंचाई जाएगी इस मौके पर अनिल यादव , धर्मेंद्र बाबा , मनीष सिंह गांधी , राजू अहमद , कालिका यादव , गुड्डू यादव प्रधान लहना व देवल प्रधान पति नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सिलेन्डर फटने से मचा कोहराम
Next: कोरेन्टाइन लोगों को दिया गया प्रमाण पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.