Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आंधी के चपेट में रामपुर पीपापुल हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ ठप्प

संवाददाता 05-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

सुहवल । रेवतीपुर थाना अन्तर्गत रामपुर गंगा तट स्थित बच्छलकापुरा पैट्रून ब्रिज आज सुबह आई तेज आंधी पानी के चलते उसके किनारे की मिट्टी करीब बीस फीट खिसकने से लोहे की प्लेट एवं लकडी का स्लीपर का अधिकांश हिस्सा गंगा नदी में गिर गया, जिसके कारण दोनों तरफ से पैदल,वाहनो सहित अन्य राहगीरों का आवागमन ठप्प हो गया ।

, जिसके चलते दोनों तरफ पैट्रून ब्रिज पर राहगीरों की कतार लग गई,इधर पुलिस के समय से न पहुंचने से राहगीर अपनी जान को हथेली पर रख बाईक साइकिल को रस्सी, गनछा से बाधंकर पुल से पानी के जरिए हो ऊपर चढा रहे थे जबकि पैदल राहगीर महिला,पुरुष सर पर भरी बोरिया रख जान जोखिम में डाल पानी से होकर पुल पर चढ इस पार से उस पार हो रहे थे, पुलिस की लापरवाही इस कदर की देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, जिस तरब लोग जाम खतरे में डालकर नदी पार कर रहे थे थोडी सी लापरवाही बहुत बडा हादसा बन सकता है अगर प्रशासन समय से नहीं चेता तो, होने वाले हादसे को नहीं रोका जा सकता है, इस पैट्रून ब्रिज से प्रतिदिन सैकडों छोटे-बड़े वाहन,पैदल राहगीरों का आवागमन होता है, मोहम्दाबाद एवं रेवतीपुर दोनों तरफ बसे दर्जनों गाँव के लोगों के लिए यह पुल आवागमन का प्रमुख मार्ग है, इसके पहले भी पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है, अगर समय रहते हुए विभागीय कर्मी अधिकारी नहीं चेते तो लोगों को आवागमन में काफॊ परेशानियां उठानी पड सकती है ।इस मामले में उपजिलाधिकारी मोहम्दाबाद ने बताया कि फिलहाल उन्हें इसकी जानकारी नहीं है अगर ऐसा है तो विभागीय लोगों से वार्ता कर जल्द पुल की मरम्मत करा चालू कराया जायेगा ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्क्रिनिंग कर हाेम कोरोनटाईन रहने का दिया गया निर्देश
Next: सोशल डिस्टेसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.