Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोशल डिस्टेसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां

संवाददाता 05-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। लॉक डाउन थ्री में सोशल डिस्टेसिंग का धज्जियां उड़ाई जा रही है। सामाजिक दूरी के उल्लंघन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस सामाजिक दूरी का पालन कराने में असमर्थ दिखाई दे रही है।

बैंक कर्मी शाखा के बाहर तनिक भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करा पा रहे। कर्मचारियों के लापरवाही प्रतिदिन देखने को मिल रही उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा।प्रतिदिन क्षेत्र के यूबीआई, बीओआई, एसबीआई, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक सहित बैकों द्वारा खोले गये ग्राहक सेवा केंद्र सोशल डिस्टेन्ड का पालन करने व लोगों से कराने में असमर्थ हैं। जहाँ देश में एक तरफ कोरोना महामारी व उपर से लाक डाउन का दंश लोग झेल रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के बैंक शाखा प्रतिदिन इसकी धज्जियां उड़ा रहे है।जिसके तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हम बात कर रहे मरदह थाना क्षेत्र के सभी बैकों कि कर्मचारी तो एसी और पंखा में बैठ कर सोशल डिस्टेन्ड का पालन कर रहे हैं। परन्तु इनके शाखा पर बाहर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो रही इनको कोई परवाह नहीं है। जो बैंक कर्मचारियों का घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे के करीब लेन देन शुरू किया जाता है जो दोपहर 2 बजे से पहले ही बंद हो जाता उपभोक्ता सुबह 7 बजे शाखा पर आकर लाइन लगा रहे।जिससे ग्राहकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। उपर से लाक डाउन का पालन भी नहीं हो रहा।काफी संख्या में गेट पर लगाए भीड़ अपने मनमाने तरीके से एकत्रित रह रही। यही नही बैंक के किसी कर्मचारियों के ऊपर लॉक डाउन का कोई असर नहीं था।और ना ही बैंक के कर्मचारी या पुलिस प्रशासन और नहीं जनता के ऊपर इस कोरोना जैसे वायरस की बीमारी का भय हैं।बेचारी पुलिस के मौजूदगी में खुलेआम सोशल डिस्टैन्ड की धज्जियां उड़ाई जा रही है। साथ ही साथ बैंक के जो ग्राहक सेवा केंद्र है वह भी मनमाने तरीके से अवैध रूप से बैकों के बगल में ही अपनी मिनी ब्रान्च खोल रखे हैं। जो नियमत इनको बैक से तीन किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में होना चाहिए। लेकिन मोटी कमाई के चक्कर में शाखा के बगल में स्थित हो गये हैं। जिससे डबल भीड़ लोगों की हो रही है। बैको की लापरवाही स्थानीय पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आंधी के चपेट में रामपुर पीपापुल हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ ठप्प
Next: दानदाताओं से जरूरतमंदों के लिए 12 कुंतल अन्न का हुआ भंडारण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.