सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी एक युवक का हरियाणा के पानीपत से शव गांव में हरियाणा पुलिस द्वारा लाते ही परिजनों व गांव में हाहाकार मच गया। मृतक हरियाणा के पानीपत में एक फैक्ट्री में काम करता था।
जानकारी के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी उमेश राम (22) पुत्र बुचुनदेव राम हरियाणा में पानीपत के एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार दिसम्बर माह से ही उसका परिवार से बातचीत का संपर्क टूट गया था। जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा गहमर थाना में लिखित तहरीर देकर किसी अनहोनी की आशंका से किया गया था। लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले को हल्के ढंग से ले लिया गया। मंगलवार को हरियाणा पुलिस मृतक उमेश राम का कंकाल लेकर पैतृक गांव पचौरी पहुची तो परिजनों में कोहराम मच गया। हरियाणा पुलिस के अनुसार मृतक उमेश की पहचान मृतक के पेंट में पड़ी आधार कार्ड से करने के बाद कानूनी कार्यवाही कर शव को परिजनों तक पहुचाया गया। युवक की किस प्रकार से मौत हुई यह पहेली बनी हुई है। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार गहमर नरवा घाट पर किया गया। मुखाग्नि युवक के बड़े पिता चिरकुट राम ने दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर ने बताया कि मृतक हरियाणा में नौकरी करता था जिसका डेड बॉडी वहां पर मिलने के बाद शव गांव में लाया गया है परिजनों द्वारा मेरे यहां कोई तहरीर नहीं दिया गया था मामला हरियाणा का है इसलिए इससे अधिक कुछ भी नहीं बता सकता ।
