Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनबढ़ युवकों ने कर्मचारी को मार-पीट कर फूंका बोलेरो

संवाददाता 07-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कोदई गांव के पास से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वें पर सोमवार की रात नौ बजे मामूली बात को लेकर गांव के कुछ युवकों और पेट्रोलिंग पर निकले बोलेरो सवार एक्सप्रेस वें के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गयी। जिसमें मनबढ़ युवकों ने एक कर्मचारी को मार-पीट कर बोलेरो को फूंक दिया।

घटना एक्सप्रेसवें पर कोदई गांव के पास की है,जहां बोलेरो में सवार चालक के साथ दो अन्य कर्मचारी सिंगेरा से होते रायपुर बाघपुर गांव जा रहे थे। जहाँ कोदई गाँव के पास सिंगेरा गाँव निवासी बाइक सवार युवक के बगल से गुजरी बोलेरो ने छीटें मार दिया, साथ ही अनियंत्रित हुई बाइक गड्ढे में गिर गयी, जिस पर खार खाये युवकों ने बोलेरो के चालक सहित दो अन्य युवकों को पकड़ लिया लेकिन उसमें से दो युवक भागने में सफल हो गए जबकि एक पकड़ा गया।कर्मचारी को मारने पीटने के बाद बोलेरो पिकअप को मनबढ़ युवकों ने आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पूूरे क्षेत्र में सनसनी मच गयी। भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी पकड़े गए युवक को सिंगेरा गांव से छुड़ाया। मौके पर एसडीएम कासिमाबाद रमेश मौर्य, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली, थानाध्यक्ष मरदह शरद चंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुँचें। वही पुलिस ने घटना में शामिल रहे लोगो की धरपकड़ शुरू कर दी।थानाध्यक्ष मरदह शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया मनबढ़ युवकों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वें के कर्मचारियों के साथ मार-पीट और बोलेरो पिकअप को फूंकने का मामला आया है।जांच की जा रही है 18 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरकार का विकाश से कोई सरोकार नही – मन्नू सिंह
Next: रुद्राभिषेक, श्रृंगार एवं विशेष आरती का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.