मरदह(गाज़ीपुर)। शारदा ज्योति समाज परिवार शहर गाजीपुर के तत्वावधान में हर वर्ष की भाँति इस साल भी मंगलवार को बारहवें वर्ष भी पौराणिक नगरी महाहर धाम स्थित तेरहमुखी शिवलिंग का समाजिक दूरी का पालन करते रुद्राभिषेक, श्रृंगार एवं विशेष आरती का आयोजन सावन माह के दूसरे दिन हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति,गौरी एवं महादेव जी के वन्दना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात महासरस्वती एवं आदिशक्ति चण्डी जी की स्तुति की गई। दीप प्रज्वलन संरक्षक डां अरविंद ने किया माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि परिवार के सभी लोगों द्वारा तेरहमुखी महादेव के चरणों में व रुद्राभिषेक दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, आमरस, भाग, भस्म, अष्टगन्ध, चन्दन आदि से विधिवत किया गया।भगवान शिव का श्रृंगार कमल, गुलाब, बेल, मनार, धतुरा, वेलपत्र, शमी, पुष्प व अभीर, गुलाब, अभ्रक से किया गया।विशेष आरती धूप, दीप, कपूर से सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव व परिवार के सभी सदस्यों किया गया। तेरहमुखी महाहर महादेव जी का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। हर- हर महादेव की गूँज से सारा वातावरण शिवमय् हो गया।इस मौके पर डॉ अरविंद, डां सुधीर, डां ईश्वचन्द्र, दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव, प्रज्ञा, नंदिनी श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, अतुल, शिवमूरत, सीता राम, शैलेश आदि लोग मौजूद रहे।