Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धरम्मरपुर पुल से अवैध तरीके से वाहनो के आवागमन पर डीएम सख्त

ब्यूरो 10-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की अघ्यक्षता में मुख्यमंत्री नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रम (71 बिन्दु) की समीक्षा बैठक राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस प्रकरण, यातायात व्यवस्था, शौचालय निर्माण, छात्रवृत्ति, पेंशन, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना, निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नई सड़को के निर्माण, सेतु निर्माण, सडको के गढ्ढामुक्ती, अमृत योजना, ग्रामीण पेयजल, बेसिक शिक्षा, शौभाग्य योजना, पारदर्शी किसान योजना, आई सी डी एस एंव ई-टेण्डरिंग की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी के द्वारा विभागवार दिये जाने वाले रिपोर्ट की शुद्धता पर ध्यान न देने पर वेतन रोकने तथा आपूर्ति निरीक्षक गोविन्द कुमार सिंह द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित उचित उत्तर नही दिये जानें पर प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस प्रकरण एंव यातायात व्यवस्था मे गयी कार्यवाही की जानकारी ली तथा एक से अधिक बार चालान होने की स्थिति में नोटिस जारी कर लाईसेंस निरस्त करने एवं मास्क का प्रयोग कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होने धरम्मरपुर पुल से अवैध तरीके से वाहनो के आवागमन के शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने तथा इस तरह के वाहनो के आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया ।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में एम्बुलेंस की उपलब्धता, सी एच सी, पी एच सी निर्माण,  की जानकारी ली तथा समय सीमा के अन्दर निर्माण पूर्ण कराने को कहा। दिव्यांग पेंशन प्रकरण में उन्होने पिछला सबसे पुराने प्रकरण जो पेंडिग है, जॉच आख्या पूर्ण नही हुए तथा पेंशन कितने स्वीकृत हुए है उसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना में बताया गया कि 07 योजनाओ मे दो  योजनाओ जिसमें ताजपुर कुर्रा एवं मनियां में कार्य नही हुए उसके लिए उच्चाधिकारियो को पत्र प्रेषित करने को कहां। नई सड़को के निर्माण में बताया गया कि जनपद में 27 सड़को के अलावा 102 सड़को में धनराशि का आवंटन नही हुआ जिसपर जिलाधिकारी ने पत्र प्रेषित का निर्देश दिया। सेतु निर्माण में बताया 2019-20 में 9 एंव 2020-21 मे एक स्वीकृत है जिसमें सोनवानी एंव लठ्ठूडीह दो सेतु अपूर्ण है।ग्रामीण पेयजल में बताया गया कि 13 परियोजनाओ में 06 परियोजनाऍ पूर्ण हो चुकी है। उन्होने बी एस ए से बच्चो को दी जाने वाली ड्रेस, जूते, बैग एवं कक्षावार किताबो की जानकारी ली तथा उपलब्ध सभी कक्षावार किताबो का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा। खराब ट्रास्फार्मर तीनो के अन्दर बदलनें प्रत्येक दशा में बदलने का निर्देश दिया। शौभाग्य योजना में  अधीशासी अभियन्ता विद्युत ने बताया  कि 250 मजरे में 40 हजार कनेक्शन देने थे जिसमें अभी तक लगभग 24 हजार कनेक्शन दिये जा चुके है। पारदर्शी किसान योजना में मृदा परीक्षण, बर्मी कम्पोस्ट में मिलने वाले अनुदान, तथा उर्वरको की उपलब्धता की  जानकारी ली । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, एस पी ग्रामीण अनिल कुमार झा, मुख्य चिकित्साधिकारी जी सी मौर्य, डी एफ ओ, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अग्रिम आदेश तक जनपद न्यायालय बंद
Next: पुलिस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा का फूटा गुस्सा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.