Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा का फूटा गुस्सा

संवाददाता 10-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल दूसरे दिन भी थाने पहुँच कर भष्टाचार का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की अपील की। थानाध्यक्ष के इंकार करने पर पूतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

चेतावनी के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया जिसके बाद क्षत्रिय महासभा युवा ने जागोपुर गांव के चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के पड़िता गांव निवासी हरेन्द्र सिंह नोनरा गांव के समीप में खाद बीज की दुकान खोले हैं। बुधवार की दोपहर तीस बजे दुकान पर इनका पुत्र प्रीतम सिंह दुकान पर बैठा था इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच लोग पहुंचे और गाली गलौच देते हुए लात घुसों व लाठी डण्डे से मार पीट कर प्रीतम सिंह को घायल कर तिजोरी में रखा एक लाख दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने देर शाम थाने में चार अज्ञात व एक नामजद की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर चार दिन बाद आने की बात कही इसी बीच जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गुरूवार को थाने धमक कर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि मरदह थाने का हर स्टाफ अपने को थानाध्यक्ष मानते हुए,लूट खसोट में लगा हुआ है।दिनभर थाने पर दलाल बैठे रह रहें। जिनको पुलिस सह देते हुए कुर्सी भी मुहैया कराती है।क्षेत्र के चोर उचक्का व अपराधी किस्म के व्यक्ति थाने के सिपाहियों के इर्द गिर्द रहते हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को सूचना फिर थाने धमकी क्षत्रिय महासभा युवा ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की लेकिन थानाध्यक्ष ने इंकार कर दिया तो आक्रोशित होकर थाना मुख्यालय से निकल कर पैदल नारेबाजी करते जागोपुर गांव के चौराहे पर स्थानीय पुलिस का पूतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजकुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, सौरभ सिंह, अंकित सिंह, आदित्या सिंह, गौतम सिंह, मनीष सिंह, अजय, प्रीतम, अनुज सिंह, पीयूष सिंह, सतीश सिंह, अतुल सिंह, आकाश सिंह, आर्यन सिंह, छोटू सिंह, टिंकू सिंह, विकास सिंह, पिन्टू सिंह, अभिमन्नु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धरम्मरपुर पुल से अवैध तरीके से वाहनो के आवागमन पर डीएम सख्त
Next: सुधांशु, मुकुंद और निकिता रहे अव्वल

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.