Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कस्बा हुआ सील, 11 जगह की गई बैरिकेटिंग

संवाददाता 26-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किए गए कोरोना टेस्ट में एक पत्रकार और पुलिसकर्मी संक्रमित पाए जाने पर पूरे जमानिया कस्बा को सील कर दिया गया है। देर रात तक नगर पालिका की ओर से सील करने का कार्य चला।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका की ओर से 5 जगहों पर बैरिया तथा 6 जगहों पर बल्ली बांस लगा कर सील कर दिया गया है। विभाग की ओर से थाना गेट, तहसील गेट, विकास खण्ड तिराहा, दुरहिया, पक्का सेतु के पास बेरियर लगाया गया है। जहां से स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, तहसील प्रशासन सहित अन्य लोगों का आवागमन होगा। वही चांदपुर नई बस्ती, देवीदयाल मार्ग, राजपुर पोखरा, जुनेदपुर, कसाई मुहल्ला, बुद्धिपुर से बाजार में प्रवेश करने वाले मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जहां से आवागमन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इस दौरान पूरे नगर को सेनेटाइज किया जाएगा और प्रशासन गश्त करेगी। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि पूरे कस्बे में कोई दुकान नही खुलेगी। उन्होंने लोगो से घर पर रहने की अपील की और कहा कि बहुत जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले। मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहे। सरकार के गाइड लाइन का पालन करें। चोरी से दुकान खोलने वालो पर पैनी नजर रहेगी। पकड़े जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भदौरा स्वास्थ्य केन्द्र पर 2 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Next: हॉटस्पॉट इलाकों के नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए परामर्श फोन द्वारा देगी आशा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.