Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले

विशेष संवाददाता 26-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के महना खुर्द गाँव में चर्चा रहा कि रविवार की सुबह नाबालिग प्रेमी युगल ने मौत को गले लगा लिया। किशोरी ने अपने घर में फांसी पर झूलकर जान दे दी। वहीं किशोर की अपने घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने पर परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी होते ही पुलिस ने दोनों के दरवाजे पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया लेकिन किशोर के शव को परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहीं है। घटना के संबंध में गांव में चर्चा रहा कि क्षेत्र के महना खुर्द गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर और इसी गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी का के बीच प्रेमप्रपंच चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। दोनों के प्रेम में ना जाने कौन सी बांधा उत्पन्न हुई कि रविवार की सुबह प्रेमिका ने जहां अपने घर में दुपट्टा के सहारे पंखा में लटकर जान दे दी। वहीं प्रेमी की उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। किशोरी के परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को फंदा से नीचे उतार दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई। वह मृतकों के घर जा धमकी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मृत किशोरी के घर पहुंचा। पूछताछ करने पर परिवार के लोगों ने बताया कि उसके पेट में दर्द होने के कारण उसकी मौत हो गई है। कड़ाई से पूछने पर परिजनों ने किशोरी द्वारा फांसी लगाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस जब प्रेमी के घर पहुंची तो परिवार के लोगों ने बताया कि अमित के पेट में दर्द होने से उसकी मौत हो गई। हम लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह पूछने पर की उसका अंतिम संस्कार कहा किया है तो परिवार के लोगों ने बताने से इंकार कर दिया। किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर का अंतिम संस्कार कर देने के मामले में परिवार के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बात की छानबीन की जा रही है कि परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार कहा किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,चली गोली,दो दर्जन घायल
Next: अनियंत्रित कैश वैन पलटी, 4 लोग गंभीर रुप से घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.