Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गहमर में हुए विकास कार्य की जांच करने पहुँचे जिला विकास अधिकारी

संवाददाता 13-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के गहमर गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य की दोबारा जॉच करने जिला विकास अधिकारी पहुॅचे तथा वहाँ कराये गये कार्यो का भौतिक निरीक्षण किया।

ज्ञात हो कि गहमर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में घोर अनियमितता बरते जाने एवं भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से की गई थी। जिस के संदर्भ में उच्चाधिकारियों ने इसकी जांच एक जांच समिति से कराने का आश्वासन दिया था। गुरुवार को सुबह 10:00 बजे जांच समिति ग्राम पंचायत कार्यालय पर दोबारा पहुंची वहां से कागजों का अवलोकन करने के बाद समिति के सदस्यों ने गांव में बने शौचालय एवं रिबोर हैंडपम्प सहित सड़क आदि विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा चौरसिया ने बताया कि पंचायती चुनाव को देखते हुए कई लोग बेवजह झूठे आरोप लगाकर गांव में हो रहे विकास कार्यों में अड़चन डाल कर विकाश कार्य मे अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं । इनके द्वारा मेरे उपर लगाए गए सभी आरोप निराधार एवं बेबुनियाद है। जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के उपरांत गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की गई इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, एआर कोऑपरेटिव, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक अभियंता अधिकारी, भदौरा खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत आदि अधिकारीगण मौजूद रह

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय प्रवक्ता के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसजनो में शोक
Next: बारा के मुस्ताक खाँ बने सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जमानियां विधानसभा अध्यक्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.