Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बारा के मुस्ताक खाँ बने सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जमानियां विधानसभा अध्यक्ष

ब्यूरो 13-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर राजकिशोर यादव को मनोनीत किया।

इस दौरान बुधवार को लोहिया भवन में हुई बैठक में सातों विधानसभा अध्यक्षो को जिलाध्यक्ष राजकिशोर यादव ने मनोनीत किया। जिसमें जमानियां विधानसभा अध्यक्ष पद पर बारा गांव निवासी हाजी मुस्ताक खाँ, सदर विधानसभा अध्यक्ष पद पर परशुराम विन्द, जखनियां से श्याम नारायण यादव, जंगीपुर से राजनाथ राजभर, जहूराबाद से चिंतामणि चौहान, मुहमदाबाद से सुब्बचन सिंह यादव व सैदपुर से श्रवण कुमार विश्वकर्मा को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान मुस्ताक खाँ ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका शत प्रतिशत पालन किया जायेगा और तब तक चैन से नही बैठा जायेगा जब तक अखिलेश जी को यूपी का मुख्यमंत्री नही बनाया जायेगा। वही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का। क्योकि भाजपा सरकार को आम आवाम से कोई सरोकार नही है। ये मुह से विकाश की बात करने वाले लोग है। ये लोग फुट डालो राज करो कि परिपाटी वाले लोग है। उनको गांव गरीब किसान से मतलब नही है। अब समय आ गया है सपा सरकार बना कर गांव गरीब किसानों को सूद समेत उनके नुकसान को वापस करने का। उक्त बैठक में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद, अशोक बिन्द, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनिल यादव ,गोरख राम, सतीष यादव, होरी लाल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला महासचिव रामदास पाल ने किया ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गहमर में हुए विकास कार्य की जांच करने पहुँचे जिला विकास अधिकारी
Next: जिलाधिकारी ने विकास कार्यो की समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.