Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परास्नातक प्रवेश हेतु आवेदन पत्रों का वितरण 12 अक्टूबर से

ब्यूरो 11-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परास्नातक प्रथम वर्ष हिंदी,भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषय/पाठयक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 12.10.2020 सोमवार से महाविद्यालय काउंटर से मिलेगा। पूरित आवेदन पत्र के साथ हाई स्कूल अंक पत्र/प्रमाण, इंटरमीडएट अंक पत्र/प्रमाण पत्र,बी.ए.प्रथम वर्ष,द्वितीय वर्ष के मूल अंक पत्र की फोटो कॉपी एवं तृतीय वर्ष के परिणाम घोषित होने पर इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र को संलग्न कर जमा किया जा सकता है।एम.ए.हिंदी एवं भूगोल में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में महाविद्यालय सूचना पट्ट,विभिन्न समाचार पत्रों एवं वेव न्यूज के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रवेश संयोजक डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र,छात्राएं आवेदन करें।प्रवेश सम्बन्धी अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर मनोज कुमार सिंह से जानकारी प्राप्त की सकती है।
प्रभारी प्राचार्य डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने इस हेतु महाविद्यालय में आने वाले सभी आवेदकों, सम्मानित अभिभावकों से कोविड कारणों से मास्क लगाते हुए उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए अपने कार्य संपादित करने की अपेक्षा की है।उनका मानना है कि जब तक दवाई नहीं,तब तक ढिलाई नहीं के सिद्धांत पर हमें अपनी और अपनों की सूरक्षा करनी होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फिल्म के माध्यम से लोग जानेगे काला चावल के फायदे
Next: कल से दौड़ेगी फरक्का एक्सप्रेस

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.