Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कल से दौड़ेगी फरक्का एक्सप्रेस

संवाददाता 11-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोरोना संक्रमण में बंद हुई मालदा टाउन से दिल्ली के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल 12 अक्टूबर से दौड़ने लगेगी। इसका ठहराव दिलदारनगर और जमानियां में होगा।

इसकी जानकारी रेलवे विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल 12 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को मालदा टाउन से शाम 7.10 बजे रवाना होकर 13 अक्टूबर को जमानियां सुबह 8.19 बजे पहुंचेगी। वहीं दिलदारनगर में सुबह 8.07 बजे पहुचेगी और 8.09 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन 03483 फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल 13 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को शाम 7.10 बजे मालदा से चलकर 14 की सुबह 8.19 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन 03414 फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल 14 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार की रात 9.40 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन शाम 5.22 बजे जमानियां मे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03484 रविवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को दिल्ली 15 अक्टूबर से चलकर 16 अक्टूबर की शाम 5.22 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचेगी। फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों में खुशी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परास्नातक प्रवेश हेतु आवेदन पत्रों का वितरण 12 अक्टूबर से
Next: आज देश में संपूर्ण क्रांति की जरूरत,अनिल यादव

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.