Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गबन के आरोप में ग्राम प्रधान सहित तीन पुत्रों व सचिव पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 25-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। करंडा ब्लाक के गोसंदेपुर की प्रधान सावित्री देवी, उनके तीनों पुत्र प्रमोद,अजय,व अजीत एवं ग्राम विकास अधिकारी उधम सिंह के खिलाफ करंडा थाने में 80 लाख 81 हजार 271 रूपये के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

गोसंदेपुर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत पहले गॉव में हुए कार्यो सहित अन्य जानकारी
मांगी इसके बाद उन्होने शपथ पत्र पर प्रधान व सचिव के खिलाफ दिनांक 04.08.2020 को जिलाधिकारी महोदय को दिये गये शपथ पत्र से समर्थित शिकायती प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 22.08.2020 को एवं मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर द्वारा दिनांक 25.08.2020 जिला पंचायत राज अधिकारी को जॉच कर नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र में प्रधान/सचिव द्वारा किये गये वित्तीय अनियमित्ता एवं शासकीय धनराशि की शिकायत की गयी है। उक्त शिकायती पत्र में उल्लेखित बिन्दुवार जॉच दिनांक 03.11.2020 को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा की गयी। जॉच आख्या में निम्न तथ्य प्रकाश में आये, जिसमें ग्राम पंचायत गोसन्देपुर के ग्राम निधि-प्रथम एवं ग्राम निधि-6 से आहरित की गयी धनराशि का बैंक स्टेटमेन्ट से मिलान किया गया, मिलानोपरान्त यह तथ्य प्रकाश में आया कि बैंक से विभिन्न तिथियों को ग्राम पंचायत गोसन्देपुर के सचिव श्री उधम सिंह एवं ग्राम प्रधान श्रीमती सावित्रि देवी द्वारा स्वयं के नाम से तथा प्रधान व सचिव द्वारा दूरभि सधि कर प्रधान के पुत्रो क्रमशः श्री प्रमोद कुमार यादव, श्री अजय कुमार यादव व
श्री अजीत यादव एवं दुर्गा शक्ति इण्टर प्राइजेज(प्रधान के पुत्र की फर्म ) के नाम से धनराशि आहरित की गयी है। जिसमें ग्राम पंचायत गोसन्देपुर विकास खण्ड करंडा जनपद गाज़ीपुर में सचिव उधम सिंह द्वारा कुल रू0 984000.00, ग्राम प्रधान सावित्री देवी द्वारा रू0 267727.00, प्रधान के पुत्रों क्रमशः प्रमोद कुमार यादव द्वारा रू0 2270344.00, अजय यादव द्वारा रुपय 172000.00, अजीत यादव द्वारा रुपये 20200.00 तथा अपनी फर्म दुर्गा शक्ति इंटरप्राइजेज को रुपये 4367000.00 का कुल टोटल 8081271 आहरण वित्तीय नियमों की अनदेखी कर स्वयं के नाम अथवा खाते में ट्रांसफर करा लिया गया है।जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जांचोपरांत उपरोक्त सभी के विरुद्ध थाना करंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(1)(इ), 13(1)(ब), 13(1)(क), 409 तथा 420 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदान के मद्देनजर 29 से मतदान तक बन्द रहेगे शराब की दुकानें
Next: ड्रोन से सर्वे का कार्य 15 दिसम्बर तक होगा खत्म- एसडीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.