Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ड्रोन से सर्वे का कार्य 15 दिसम्बर तक होगा खत्म- एसडीएम

संवाददाता 25-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
जमानियां। तहसील क्षेत्र में स्वामित्व योजना के तहत राजस्व विभाग द्वारा ड्रोन कि सहायता से आबादी के स्वामित्व का सर्वे शुरू हो गया है। ड्रोन कि सहायता से गांव के आबादी क्षेत्र कि मैपिंग की जाएगी।
एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना के अंतर्गत नवीनतम ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग से ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर उनके स्वामित्व संम्बधी अभिलेख तैयार करने के लिए ड्रोन सर्वे का कार्य राजस्व टीम द्वारा नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया के दिशा निर्देश पर रसूलपुर फुल्ली‚ नरियांव उर्फ उमरगंज‚ चक अब्दुल हकीम उर्फ चकिया आदि गांव से शुरू किया गया है। बताया कि कि इस योजना के तहत आबादी क्षेत्रों व उसमें स्थित संपत्तियों के सीमांकन के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। आबादी क्षेत्र, बसावट व उसके समीप के इलाके का सर्वे कर नक्शा बनाने का कार्य ड्रोन के माध्यम से किया जा रहा है। ग्रामीण इलाके के लोगों के पास कोई दस्तावेज ने होने से अपनी उस संपत्ति के आधार पर बैंकों की ऋण आदि योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते है। इसलिए सरकार ने ग्रामोदय भारत उदय कार्यक्रम के तहत स्वामित्व योजना शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कर आबादी की जमीन पर रहने वालों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके तहत संपत्ति रजिस्टर तैयार कर प्रत्येक संपत्ति के मालिक को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि कुल 119 गांव का सर्वे किया जाना है। जिसको दिसंबर माह के 15 तारीख तक पूरा किया जाना है। जिसकी सूची तैयार कर ली गयी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गबन के आरोप में ग्राम प्रधान सहित तीन पुत्रों व सचिव पर मुकदमा दर्ज
Next: सात गाँव कालाजार से प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.