Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिव्यांगजनो को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हाकन शिविर का होगा आयोजन

ब्यूरो 05-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने सूचित किया कि जनपद 09 विकास खण्डो में दिव्यांगजनो को निःशुल्क सहायक उपकरण/कृत्रिम अंग वितरण हेतु चिन्हाकन शिविर का आयोजन सम्बन्धित खण्ड विकास कार्यालयो पर किया जाना है।

जिनके चिन्हाकन उपरान्त दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरित किया जायेगा। इस क्रम में विकास खण्ड परिसर जमानियां में 07 जनवरी, विकास खण्ड
भदौरा में 08 जनवरी, विकास खण्ड रेवतीपुर में 12 जनवरी, विकास खण्ड सादात में 13 जनवरी, विकास खण्ड मनिहारी में 16 जनवरी, विकास खण्ड कासिमाबाद में 19 जनवरी , विकास खण्ड देवकली में 21 जनवरी , विकास खण्ड बिरनों में 22 जनवरी एवं विकास खण्ड सदर में 23 जनवरी 2021 को चिन्हाकन शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होने जनपद के सभी दिव्यांगजनो से अनुरोध किया है कि वे अपने निर्धारित विकास खण्डो पर कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु निर्धारित तिथि को चिन्हाकन शिविर में पहुचकर योजना का लाभ प्राप्त करे। उन्होने बताया कि लाभार्थियों को शिविर में निम्न प्रमाण
पत्र साथ लाने होने जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा जारी 40 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांग प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र आधार कार्ड, ग्राम प्रधान या तहसील द्वारा आय प्रमाण पत्र, लाभार्थी एक दिव्यांगता दर्शाती हुई रंगीन फोटो साथ लाना होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का हुआ गठन
Next: जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.