Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

ब्यूरो 05-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210105-WA0033

ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 152 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 738 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 41 आवेदन पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में अपर आयुक्त वाराणसी की अध्यक्षता में 75 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर निस्तरण किया। सेवराई तहसील में भू राजस्व की अध्यक्षता में 91 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में 95 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 148 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 132 आवेदन प्राप्त जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रोबेशन, बेसिक शिक्षा, डूडा, पुलिस प्रकरण, सप्लाई, अवैध कब्जा, खडन्जा, जमीनी विवाद, चकबन्दी, विद्युत, कृषि, समाज कल्याण, आदि से सम्बन्धित शिकायत पत्रो जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी को दृष्टीगत में रखते हुए मास्क व दो मीटर की दूरी अवश्य बनाये रखे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिव्यांगजनो को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हाकन शिविर का होगा आयोजन
Next: पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त गया जेल

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.