Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेन्टिटी कार्ड का हुआ शुभारम्भ

ब्यूरो 22-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, रेणुका सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25.01.2021 को होने वाले ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेन्टिटी कार्ड का शुभारम्भ किया किया गया।

यह ई-ईपिक, सामान्य ईपिक का पोर्टेबल डाक्यूमेन्ट फार्मेट (पीडीएफ)संस्करण है, जिसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यू आर कोड रीडर एप्लिकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। इसे मोबाईल पर अथवा कम्प्यूटर पर स्व-मुद्रण योग्य रूप में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मतदाता अपने मोबाईल पर स्टोर कर सकता है, डिजी लॉकर पर अपलोड कर सकता है या इसे प्रिन्ट करते हुए लैमिनेट भी कर सकता है यह नेय पंजीकृत हुए मतदाताओं को जारी किय गए पीवीसी ईपिक के अतिरिक्त है। यह अभियान को दो चरणों में विभाजित किया गया है।

जिसमें 25 जनवरी, 2021 से 31 जनवरी, 2021 विशेष संक्षिप्त
पुनरीक्षण 2021 के दौरान यूनिक मोबाइल (यूनिक मोबाइल का अर्थ केवल एक एप्लिकेशन हेतु दिया गया मोबाईल नम्बर है) के साथ नए पंजीकृत मतदाताओं को ईपिक डाउनलोड की सुविध उपलब्ध होगी। 01 फरवरी, 2021 से सभी मतदाताओं द्वारा ई-ईपिक डाउनलोड किये जा सकेंगें, जिनका मोबाइल नम्बर ई-रोल में है, अन्यथा ई-केवाईसी के पश्चात् सम्बन्धित मतदाता ई-ईपिक डाउनलोड कर सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गणतन्त्र दिवस भव्य मनाने हेतु दिशा निर्देश जारी
Next: अनियंत्रित होकर पीकप सड़क किनारे पलटी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.