Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

संवाददाता 03-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210203-WA0058

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मधूमालपुर उर्फ मदनपुरा गांव के पूरब ओर सिवान में मंगलवार कि सुबह गांव के रहने वाले 30 वर्षीय युवक राकेश गुप्ता उर्फ डब्बू कि हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। मधूमालपुर उर्फ मदनपुरा गांव में हुए हत्या को लेकर पुलिस फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम का सहयोग ले रही है। वर्तमान समय में पुलिस के पास हत्या का मोटिव (वजह) भी नही है। जिससे पुलिस को तफ्तीश करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि राकेश का गांव में किसी से कोई विवाद भी नहीं था। ऐसे में  धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या के पीछे उसके किसी करीबी  का हाथ होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से राकेश के सेलफोन पर हुई बातचीत का ब्यौरा जुटा कर हत्यारों तक पंहुचने का प्रयास कर रही है। वहीं मौके पर पंहुची फोरेंसिक टीम ने देर शाम तक घटनास्थल व रास्ते में आस-पास पड़े खून के धब्बों की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। मौके पर पंहुची क्राइम ब्रांच की टीम भी पुछताछ कर  जांच-पड़ताल करती नजर आई।  बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। बुधवार को भी पुलिस ने  कई लोगों से पूछताछ किया हालांकि पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पंहुची है। मंगलवार कि देर रात औरंगाबाद से गांव पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनका परिवार यहां नहीं रहता है। जिस कारण से किसी से काई अदावत भी नहीं है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए तेजी से जांच किया जा रहा है। बारिकी से हर पहलू को जांचा और परखा जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में करहिया की टीम बनी विजेता
Next: दीप प्रज्जलित कर मनाया गया रजत जयंती समारोह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.