Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दीप प्रज्जलित कर मनाया गया रजत जयंती समारोह

संवाददाता 03-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210203-WA0062

जमानियां। सम्राट अशोक क्लब के तत्वाधान में मंगलवार को आयोजित लटिया महोत्सव का रजत जयंती समारोह को हर्षोउल्स का साथ मनाया गया।

समिति के लोगों ने नगर के पाण्डेय मोड़ से लेकर आयोजन स्थल तक सड़क के दोनों तरफ दीप जलाया। रजत जयंती के शुभ अवसर पर व कोविड को देखते हुये समिति द्वारा आयोजन लटिया व जमानियां कस्बा के रामलीला मैदान में किया गया। इस बार आयोजन समिति ने जमानियां कस्बा के रामलीला मैदान में प्लास्टिक से निर्मित अशोक की लाट को रखकर आकर्षक सजावट करके रखा गया था। जहाँ मंगलवार को दिन में लटिया महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने राष्ट्रीय ध्वज का झंडारोहण करके किया था। मंगलवार की शाम को रामलीला मैदान से लगायत कोतवाली, तहसील व राजकीय बालिका विद्यालय तक सड़क के दोनों तरफ मोमबती जलाकर जम कर आतीशबाजी की। सम्राट अशोक क्लब ने रजत जयंती समारोह हर्षोउल्स के साथ मनाया। क्षेत्र में पहली बार इस तरह के आयोजन को देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम स्थल पर फ़ोटो व सेल्फी खिंचवाने वालो की भीड़ लगी रही। इस दौरान आयोजन समिति के धनजंय मौर्या ने कहा कि लटिया महोत्सव के 25 साल के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को हम बधाई देते है।वही उन्होंने कहा कि रजत जयंती व कोविड को देखते हुये लटिया महोत्सव को दो स्थानों पर किया गया ताकि सरकार के नियमों का भी पालन किया जा सके। आगे से इसे और भव्य रूप देकर और बेहतर तरीके से मनाया जायेगा। रजत जयंती के अवसर पर ही हजारों मोमबतिया व दिये जलाए गए थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Next: कैंसर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या-अधीक्षक डॉ.पी.के.श्रीवास्तव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.