Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

संवाददाता 26-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210226-WA0027

जमानियां। तहसील सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें विधिक साक्षरता के साथ नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि ने कहा कि भारतीय संविधान में यह अपेक्षा की गई कि प्रत्येक नागरिक को सामाजिक आथिक और राजनैतिक न्याय प्राप्त हो सके। इस हेतु सरकार विभिन्न कानून बनाती आ रही है। आम जन तक कानूनों का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को कानून की जानकारी के साथ लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी का अभाव और न्याय प्राप्ति में देरी एक कटु सत्य है और न्यायिक सुधार विषय एक अहम बिन्दु है। कहा कि विधिक सहायता कार्यक्रमों के तहत न्यायालय प्राधिकरण के समक्ष विचाराधीन मामलों में पात्र व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को समझाते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। जिंंदगी तबाह करने वाली इस सर्वनाशी नशा से मुक्ति हेतु सामाजिक चेतना, जागृति और एकजुट होकर मजबूत प्रयास करने की जरूरत है, परंतु यह मात्र कहने एवं व्याख्यान, प्रवचन से संभव नहीं हो सकता। इसलिए सभ्य एवं श्रेष्ठ समाज के लिए सरकार और जनता दोनों के ही सक्रिय सहयोग से अभियान सफल हो सकता है। सरकार और जब सारा समाज नशे के खिलाफ एकजुट होगा, तब यह बुराई तभी समाप्त होगी। उन्होंने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने तथा नशे के विरूद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। जिसके बाद सभी को शपथ ग्रहण कराया गया । इस अवसर पर इस अवसर पर रामराज राम‚ सागर सिंह‚राजेन्द्र कुमार‚ धनंजय सिंह‚ अरूण सिंह‚ जनार्दन राम‚ मुन्ना शर्मा‚ अतुल राय‚ अशोक कुमार‚ बृज किशोर‚ विजय नरायन‚ पन्ना यादव‚ उदय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने 2590 रूपये के साथ तीन जुआरियों को पकड़ भेजा जेल
Next: खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव व अधिकारियों को दी चेतावनी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.