Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव व अधिकारियों को दी चेतावनी

संवाददाता 26-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थानीय विकास खंड के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों का गठन अब तक नहीं हो पाया है। जिससे नाराज खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव ⁄ अधिकारी को चेतावनी देते हुए 28 फरवरी तक समूह का गठन करने का निर्देश दिया ।

खंड विकास अधिकारी हरीनरायण ने बताया कि ग्राम पंचायत मिर्चा‚ भगीरथपुर‚ खरगसीपुर‚ डिल्लाचवर‚ शाहपुर लठियां‚ बसुहारी‚ देवा बैरनपुर‚ मुहम्मदपुर‚ करमहरी‚ सोनहरिया के ग्राम पंचायत सचिव ⁄ ग्राम पंचायत अधिकारी कमलकान्त सिंह‚ विनय कुमार यादव‚ सुनिल कुमार‚ पवन कुमार‚ बबलू गुप्ता‚ जुनैद खां‚ रामनयन यादव को कार्य में लापरवाही को देखते हुए कार्यालय से चेतावनी जारी की गयी है। यदि 28 फरवरी तक सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं अधिकारी ने समूह का गठन करते हुए उनके बैंक खाते व पासबुक की छायाप्रति के साथ अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत नही किये तो उनके विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित की जाएगी। बताया कि सभी सचिवों को बार बार साप्ताहिक बैठक में कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। बावजूद इसके उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिस कारण से अंतिम चेतावनी जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से ग्रामीण इलाके में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन
Next: रविदास जंयती व त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.