Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रविदास जंयती व त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संवाददाता 26-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210226-WA0021

जमानियां। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को रविदास जंयती एवं त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।बैठक में एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण ने रविदास जयंती से संबंधित समाज के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संत रविदास की जयंती को धूमधाम से परम्परागत तरीके से मनाए। लेकिन इसके साथ ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में किसी से अभद्रता न करें। यदि कोई करता है तो इसकी जिम्मेदारी आयोजक कि होगी। समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर इस कुरीति को दूर करते हुए कार्यक्रम को सादगी व शांति पूर्वक कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। वही सीओ हितेन्द्र कृष्ण ने शोभायात्रा एवं डीजे को प्रतिबंध बताते हुए कहा कि सभी धार्मिक कार्यक्रम हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है लेकिन आस्था के नाम पर अश्लीलता और अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर कोतवाल राजीव कुमार  सिंह‚ पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार पांडेय, राकेश कुमार, मंजर अब्बास के साथ मूर्ति कमेटी के अध्यक्ष‚ ग्राम प्रधान‚ गणमान्य लोग आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव व अधिकारियों को दी चेतावनी
Next: कानून व्यवस्था के खिलाफ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बक्शा जायेगा-डीएम व एसपी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.