Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

असलहा व कारतूस के साथ तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

ब्यूरो 28-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210228-WA0009

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण मे 27.02.2021को थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह मय हमराह फोर्स के थाना क्षेत्र मामूर होकर मु0अ0सं0 – 43/2021 धारा- 394 भा0द0वि0( सादात कस्बे में हुई लूट) से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्तगण व लूट के रूपये की सुरागरसी पतारसी में मामूर थे कि मजुई चट्टी पर स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विनित राय मय टीम के मिले। जहाँ पर पुलिस वाले उक्त घटना की चर्चा कर ही रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम डढ़वल में कुछ अपराधी मौजूद है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है।

जिसकी सूचना पर हम पुलिस वाले जब ग्राम डढ़वल के पोखरे के पास पहुँचे थे कि उसी समय दो मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा हम पुलिस वालो को जान मारने की नियत से लक्ष्य बनाकर असलहो से फायर करने लगे, जिस पर पुलिस वालो के द्वारा ललकारे जाने पर अपनी मोटर साइकिलो को मुड़ाकर भागने लगे, जिस पर पल्सर मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्ति मोटर साइकिल फिसलने से लड़खड़ाकर सड़क पर ही गिर पड़े व एक अपाची से दो अभियुक्त फायर करते हुए गाँव के तरफ भाग गये। पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो पहले अभियुक्त ऋषि राजभर पुत्र रामसकल राजभर निवासी ग्राम डढ़वल थाना सादात गाजीपुर के कब्जे से एक अदद पिस्टल 32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस व फायर शुदा 02 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ व दूसरे अभियुक्त अंगद राजभर पुत्र बालचन्द्र राजभर निवासी ग्राम कटया थाना सादात गाजीपुर के कब्जे से एक अदद देशी कट्टा 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। तीसरे अभियुक्त राज राजभर पुत्र स्व0 सिकन्दर राजभर निवासी ग्राम रूद्रपुर सरदरपुर थाना सादात गाजीपुर जो मोटर साइकिल चला रहा था की गिरफ्तारी मौके से हुई व पल्सर मोटर साइकिल जिस पर तीनो अभियुक्तगण सवार थे जिसका नं0 UP61W1551 लाल रंग मौके से बरामद हुई है । अभियुक्त अपाचे सवार शशि राजभर पुत्र रामसकल राजभर निवासी ग्राम डढ़वल थाना सादात, राजू राजभर पुत्र ओमप्रकाश राजभर निवासी ग्राम डढ़वल थाना सादात गाँव के गली व अन्धेरे का लाभ लेकर भाग गये। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विनित राय प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस सेल, थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह थाना सादात, उ0नि0 महेन्द्र कुमार यादव थाना सादात, हे0का0 रामभवन, हे0का0 प्रेमशंकर सिंह, हे0का0 रामप्रताप सिंह, हे0का0 विनय यादव, हे0का0 अमित सिंह, हे0का0 भाईलाल सोनकर स्वाट टीम/सर्विलांस सेल, हे0का0 रामराज थाना सादात, का0 जिलाजीत वर्मा का0 महेन्द्र कुमार यादव, का0 सतीश कुमार ,का0 शिवकुमार पाल थाना सादात, का0 राणाप्रताप सिंह, का0 विकास श्रीवास्तव स्वाट टीम/सर्विलांस सेल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस को मिला राह भटका मासूम बालक
Next: मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक मंच पर आना होगा-शेर सिंह राणा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.