Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पशु आरोग्य मेला का आयोजन कर, निशुल्क दवा का किया वितरण

संवाददाता 06-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20210306_132535

जमानिया। क्षेत्र के बघरी गांव में शनिवार को पशुपालक विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमे पशुओं का उपचार और टीकाकरण किया गया। साथ ही करीब 400 पशु पालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को दवाईयों की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया।

बघरी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्‍यालय के पास मंदिर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा गौ माता को पूजा कर किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुुुए श्री गुप्ता ने कहा कि किसानों पर जब दैवीय आपदा आती है, तो ये पशु उनके परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसके अलावा ये खेती के दौरान भी किसानों के लिए सहायक होते हैं। कुछ समय से पशुधन की ओर लोगों का आकर्षण समाप्त हो गया था। पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने कहा कि सरकार की इस पहल से किसान भी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इन मेलों से सिर्फ पशुओ को ही फायदा नहीं होगा बल्कि किसानों की भी आमदनी भी बढ़ेगी। मेले में डॉ सुभाष सिंह ने पशु पालकों को संबोधित करते हुए बताया कि पशुओं को खुरपका, गलाघोंटू, मुंहपका जैसी बीमारी से बचाव की जानकारी देते हुए टीका लगवाने की बात कही। मेले में पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिमगर्भाधन, बधियाकरण आदि किया गया। साथ ही पशु पालकों को कैल्शियम, पोषक तत्व, पेट मे कीड़ो मारने की दवाई भी नि:शुल्क दी गई। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर धर्मराज कुशवाहा‚ संजय कुमार‚ राम बचन कुशवाहा‚ दिनेश यादव‚ आशुतोष यादव‚ सतेन्द्र कुमार आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आरक्षण को लेकर मिला एक आपत्ति
Next: भगवान को प्राप्त करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं-व्यास पं0 भृगुभूषण जी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.