Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसी भी दशा में जनपद के सभी सड़को को गढढा मुक्त किया-राज्यमंत्री

ब्यूरो 06-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210306-WA0008~2

गाजीपुर। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ राइफल क्लब सभागार मे समीक्षा बैठक की।

बैठक मे सर्वप्रथम जनपद की सड़को को गढढा मुक्त के सम्बन्ध मे चर्चा की उन्होने कहा कि किसी भी दशा मे जनपद के सभी सड़को को गढढा मुक्त किया जाय। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यो मे से एक है। उन्होने बताया कि हमे इस जनपद के कुछ जर्जर सड़को के बारे मे शिकायते प्राप्त हुई जिसमे जंगीपुर-लावां मार्ग, महराजगंज से गाजीपुर मुख्यालय तक, दिलदारनगर, शादियाबाद-भितरी मार्ग, रेवतीपुर-बारा मार्ग, विहारीगंज डगरा से सिधौना मार्ग आदि के सम्बन्ध मे अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा इन सड़को के निर्माण मे आ रही परेशानियों के बारे मे पूछा। विहारीगंज डगरा से सिधौना मार्ग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसका स्टीमेट भेज दिया गया है स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। बैठक मे अधूरे सेतुओ के बारे मे बताया गया कि जून 2021 तक कार्य पूर्ण हो जायेगा। मंत्री ने अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने साईडो पर जाय तथा अपने अधीनस्थो को भी निर्देशित करे कि वे निर्माणाधीन कार्यो को देखें साइड पर जाने से कार्यो मे पारदर्शिता आयेगी एवं गुणवत्ता मे सुधार होगा। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग सबसे महत्वपूर्ण कार्य करता है सड़क ही विकास की सबसे बड़ी कड़ी है। उन्होने अधिकारियों को राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की नसीहत देते हुए कहा कि इससे सड़के अच्छी बनेगी और जनपद का विकास होगा। मंत्री नेे समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से उनकी विभागीय कार्याे मे आ रही परेशानियों के बारे मे जानकारी ली। बैठक मे लोक निर्माण विभाग के सभी अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा जेई एवं अन्य कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्राफा व्यवसायी का गहना व नगदी से भरा झोला लेकर फरार उच्चकों ने नवागत कोतवाल को दी सलामी
Next: बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत,तीन घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर गाजीपुर में धारा 163 लागू, 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा प्रभावी

ब्यूरो 22-07-2026
48c9ad7b-6efc-4dd4-b835-f72b75f6d5c4

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली संतोषजनक

ब्यूरो 22-07-2026
c5ce4e05-93b9-4060-9640-e0387865543d

जिला सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.