Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने प्रेरित कर लगवाए दर्जनों टीके

संवाददाता 11-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
555

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलने वाले कोरोना टीकारण उत्सव में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने और अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किए जाने के प्राप्त वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव के निर्देश के अनुपालन में डेढ़ दर्जन लोगों का टीकाकरण कराया।

इस सम्बन्ध में महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन से सम्पर्क कर लगभग डेढ़ दर्जन नागरिकों का टीकाकरण कराया। इसी कड़ी में जिन लोगों द्वारा टीका लगवाया जा चुका है। उनमें महाविद्यालय के प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव, उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव, प्राचार्य डॉ शरद कुमार, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार, प्रतिष्ठित नागरिक गण दुर्गा यादव, शारदा देवी, मंजू शर्मा, सविता यादव, कंचन सिंह, बेचू राम, राकेश चौबे सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोगों का टीकाकरण कराया गया। महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गणों ने स्वयं सेवक सेविकाओं एवं जन सामान्य से अधिकाधिक संख्या में टीकाकरण अभियान में शामिल होने हेतु अर्ह लोगों को इस बारे मे जागरूक कर टीका दिलाने हेतु प्रेरित करने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साफा प्रदान कर कोतवाल ने चौकीदारों को दिया सम्मान
Next: सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया टीका उत्सव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.