Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया टीका उत्सव

ब्यूरो 11-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210411-WA0015

गाजीपुर। कोविड-19 टीका उत्सव जिसका शुभारंभ रविवार को जनपद में हुआ।। और यह उत्सव जनपद के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया जा रहा है। जिसमें 45 साल से ऊपर के लोगों ने इस उत्सव में अपना टीकाकरण करा कर इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का प्रयास किया हैं। वही टीका उत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी एक पत्र आमजन के नाम लिखा गया है जिसमें उन्होंने आमजन से इस उत्सव में सहभागिता निभाया और कोविड-19 से दो-दो हाथ करने की अपील किया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 का टीकाकरण 1 दिन पूर्व बहुत सारे स्वास्थ्य केंद्रों पर खत्म हो गया था। फिर भी विभाग ने अपने हौसला को बढ़ाते हुए और अपने स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला अफजाई करते रहा। इस टीका उत्सव के शुरू होने से पूर्व जनपद को 15000 टीके का डोज मिल गया। जिसका वितरण सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चेन के माध्यम से करा दिया गया और यह उत्सव आज अपने तय समय पर शुरू हुआ।

इस उत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा, ‘हम आज देशभर में ‘टीका उत्सव’ शुरू करने जा रहे हैं। मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे 4 बातें का पालन करें- जिन लोगों को टीका लगवाने में मदद की जरूरत है, उनकी सहायता करें; कोविड-19 के उपचार में लोगों की मदद करें; मास्क पहनें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें और यदि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो क्षेत्र में लघु-कंटेनमेंट जोन बनाएं।’

PM मोदी की अपील
टीका उत्‍सव को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ एक तरह से दूसरी जंग है। उन्‍होंने इस दौरान व्‍यक्तिगत स्‍वच्‍छता के साथ-साथ सामाजिक स्‍वच्‍छता पर भी ध्‍यान देने को कहा। एक बार फिर ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब तक आवश्‍यकता न हो, घरों से बाहर न निकलें।

टीका उत्सव के प्रथम दिन जनपद के 76 स्वास्थ्य केंद्र पर……… लोगों ने टीकाकरण करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अपनाया और खुद को सुरक्षित रखने मैं अपने अहम भूमिका निभाई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने प्रेरित कर लगवाए दर्जनों टीके
Next: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन का समय सारणी जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.