जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रविवार को विकास खंड में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन के लिए विकास खंड में बनाई गई 5 काउंटर पर सुबह से भीड़ लगी रही। आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि देवा बैरनपुर ग्राम प्रधान पद पर पांच और 286 ग्राम पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 330 नामांकन किया गया। बताया कि तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गयी। जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए है।