Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खबर मिली की इंसान का शव है लेकिन निकला जानवर का शव

संवाददाता 12-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210612-WA0024

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के सरैया उर्फ सराय मुराद अली गांव स्थित नहर पुलिया के पास नहर में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे बोरी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस हलकान हुई। वही गांव में सनसनी फैल गयी। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी को बाहर निकाला और उसे खोल कर देखा तो उसमें भैंस का बच्चा था।जानकारी के अनुसार नहर के पास दुर्गंध आ रही थी। जिससे आस पास के लोग परेशान हो गये थे। जिस पर लोगों ने दुर्गंध की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद नगर में एक बोरी दिखाई दी। जिसमें से दुर्गंध निकल रहा था। बोरी में शव होने की आशंका से लोगों ने बिना देरी किये इसकी सूचना पुलिस को दी।

आनन-फानन मौके पर फोर्स पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की गई। हालांकि, थोड़ी ही देर में बोरा खुलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि बोरे में भैंस के बच्चे का शव था। बोरे से निकल रही सड़न केे दुर्गंध आने की वजह से किसी ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसे बाद पुलिस ने बरामद भैंस के बच्चे को दफना दिया। इस संबंध में कोतवाल रवीद्र भूषण मौर्य ने बताया कि नहर में बोरी में बंधे शव कि सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर जब तफ्तीश की गयी और बोरी को खोल कर देखा गया तो उसमें पांडा था। जिसे दफना दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आखिर क्यों चर्चा में आई भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के साथ आने की खबरें? रामदास अठावले ने दिया बयान
Next: आकाशीय बिजली गिरने के कारण मकान क्षतिग्रस्त!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.