Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हौसलाबंद चोरों ने घर के सामने से उड़ाई मोटरसाइकिल

ब्यूरो 18-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-18-16-51-44-66

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मोहल्ले में गुरूवार की देर रात घर के सामने बरामदे में खडी मोटरसाइकिल को चोरों ने चुरा लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के चांदपुर मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्‍ता मेराज हसन ने बताया कि प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात घर के बाहर बरामदे में अपनी मोटर साइकिल खडी कर सोने चले गये। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन वे अपनी मोटर साइकिल जंजीर से बांधते थे और गुरुवार कि रात भी उन्होंने वैसा ही किया था। पास के कमरे में उनके पिता अली हसन सोये थे। देर रात चोरों ने जंजीर मे लगा ताला तोड़ कर मोटरसाइकिल चुरा लिया। सुबह करीब 5 बजे जब दरवाजा खुला तो  इसका पता परिवार के सदस्‍यों को चला।

जब शोर मचाया गया तो पता चला कि पिता के दरवाजे की कुंडी भी बाहर से बंद थी। बताया कि मेरी मोटर साइकिल अन्‍य दो मोटर साइकिल के साथ जंजीर से बंधी थी लेकिन सिर्फ मेरी मोटर साइकिल ही चोर ले गये है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है और पुलिस ने मौका मुआयना किया है। इस संबंध में कोतवाल रवीन्‍द्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य न कराने को लेकर किया गया “कारण बताओ’ नोटिस जारी
Next: खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों का ऑनलाइन कराया गया शपथ ग्रहण!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.