गहमर(गाजीपुर)। पुलिस कप्तान द्वारा जनपद में त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गहमर थाने से सम्बद्ध बारा चौकी ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी अनुसार बारा चौकी इंचार्ज के पी सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मगरखाई तिराहा के पास एक व्यक्ति तस्करी के लिए शराब ले कर खड़ा है। पुलिस ने बिना समय गवाएं थाना क्षेत्र के मगरखाई तिराहे के पास पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति झोला के साथ खड़ा है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 90 शीशी लेमन ब्लू देशी शराब बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रविंद्र चौहान पुत्र उमा चौहान निवासी ग्राम दलपतपुर थाना गहमर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। इस संबंध में कोतवाल त्रिवेणी लालसेन ने बताया कि एक व्यक्ति को 90 पौव्वा देशी नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के पी सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार, इम्तियाज अली एवं अरुण कुमार शामिल रहे।