गहमर(गाजीपुर)। क्षेत्र के बारा गांव स्थित गंगा घाट पर व्यापक स्तर से सफाई का कार्यक्रम चलाया गया।
स्थानीय क्षेत्र के बारा घाट पर गंगा सफाई करते हुए नमामि गंगे योजना के द्वय जिला सहसंयोजक मनीष सिंह बिट्टू पूर्व जिला पंचायत सदस्य गहमर एवम रविन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपाजनों एवं ग्रामीणों साथ वृहद स्तर पर गंदे पड़े घाटों की साफ सफाई की गई साथ ही सफाई के लिए जागरूक करते हुए नियमित रूप से साफ रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बालेश्वर यादव, अमीत पांडेय, विवेक सिंह, दीपक सिंह, गोलू उपा0, जमील खान मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भदौरा, सूरज गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, गुप्तेश्वर यादव, विजय यादव, विनय यादव, शिव गोविंद चौधरी, मनोज चौधरी, खेदारु बिंद आदि लोग मौजूद रहे।