Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अतिवृष्टि व बाढ़ के चलते फसलों के नुकसान का आकलन तेज

ब्यूरो 23-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211023-WA0000

जमानियां। तहसील सभागार में शनिवार को कृषि निवेश अनुदान की फीडिंग को लेकर तहसीलदार की अध्यक्षता में बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लेखपालों के साथ बैठक की गई। जिसमें बाढ़ राहत की फीडिंग जल्द से जल्द शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया।

अतिवृष्टि व बाढ़ के चलते फसलों के नुकसान का आकलन को लेकर कार्य तेज गति से तहसील में किया जा रहा है। तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि फसल क्षतिपूर्ति डाटा सभी लेखपाल अपने क्षेत्र का डाटा इंटरनेट पर जल्द से जल्द फीड करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि फीडिंग के उपरांत जांच कर फ्रीजिंग जरूर करें। इसके बाद डाटा में किसी प्रकार का संशोधन नहीं होगा। नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर ने कहा कि क्षेत्र में कर्मनाशा नदी से करीब 5 और गंगा नदी से करीब 46 गांव प्रभावित थे। जिसका डाटा सभी लेखपाल के पास उपलब्ध है। जिसे अधिक से अधिक अन्य लेखपालों की सहायता लेकर कर जल्द फीड करावें। इस अवसर पर कानूनगो इन्द्रप्रताप‚ लेखपाल बेचू राम‚ रवि प्रकाश‚ विजय कुमार‚ नितेश यादव‚ मृत्युंजय कुमार‚ शिव प्रताप‚ अमित कुमार‚ शिव प्रताप‚ राम राज‚ ऋतु राज‚ विजय कुमार सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यालय में मिठाई बांटकर एक-दूसरे का कराया गया मुंह मीठा
Next: पट्टा स्थगित करने के लिए ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दिया पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.