Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पट्टा स्थगित करने के लिए ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दिया पत्रक

ब्यूरो 24-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211023-WA0002

जमानियां। क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के तालाब का खुदाई एवं मरम्मत कार्य करने तक पट्टा स्थगित करने को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को नायब तहसीलदार को पत्रक सौंपा । जिस पर नायब तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि पट्टा नहीं किया जाएगा।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील प्रांगण पहुंचे और गांव स्थित तालाब का पट्टा न करने को लेकर गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के दो तरफ सार्वजनिक रास्ता है जो कट कर तालाब में गिर चुका है। कटान के कारण पुराने पंचायत भवन एवं प्राचीन शिव मंदिर के भी अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। तालाब के पास लगा विद्युत आपूर्ति के लिए पोल भी किसी तरह खड़ा है। जिसे कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 20 से 25 वर्षो से खुदाई एवं मरम्मत कार्य न होने से किनारे टूट चुके है। जिसके बाद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को मांगों से संबंधित नागेन्द्र‚ विजय नरायन‚ बद्रे आलाम‚ हृदय नारायन‚ सरवर अली‚ परवेज अख्तर‚ राम ईश्वर‚ निसत बानो आदि दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्रक सौंपा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अतिवृष्टि व बाढ़ के चलते फसलों के नुकसान का आकलन तेज
Next: समाधान दिवस-फरियादियों ने लगाई फरियाद

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.