गाजीपुर। कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक 12.11.2021 को अपराह्न 04.00 बजे सहजानन्द डिग्री कालेल, गाजीपुर मे आहूत की गयी है।
बैठक मे कोविड टीकाकरण हेतु गठित टीमों के ए0एन0एम0, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्रभारी चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी/अपर/उप मुख्य चिकित्साधिकारी/ मुख्य चिकित्साधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) / मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर प्रतिभाग करेंगें। जिलाधिकारी एम. पी. सिंह ने उपर्युक्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 12.11.2021 को अपराह्न 04.00 बजे सहजानन्द डिग्री कालेज, गाजीपुर मे प्रगति रिपोर्ट के साथ ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें।