Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

11 से 16 नवम्बर तक छात्रवृत्ति डाटा होगा प्रदर्शित

ब्यूरो 11-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र् 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत 25 अक्टूबर 2021 से पूर्व ऑनलाइन भरे गये छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में संदेहास्पद डाटा को सुधार करने हेतु कारणों सहित छात्र एवं विद्यालयों के लॉगिन पर 11 नवम्बर 2021 से 16 नवम्बर 2021 तक छात्रवृत्ति डाटा प्रदर्शित किया जायेगा। जिसमें संदेहास्पद डाटा को छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन सुधार किया जायेगा।

जिन छात्रों द्वारा आवेदन पत्र में Result Not Yet Declared भरते हुए आवेदन सब्मिट किया गया है, उनके द्वारा भी रिजल्ड डिक्लीयर होने पर परीक्षाफल ऑनलाइन पुनः भरा जायेगा। इसके उपरान्त सुधार किये गये आवेदन पत्रों का पुनः प्रिन्ट आउट निकाल कर वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय पर विलम्बतम 17 नवम्बर 2021 तक छात्रों द्वारा जमा किया जायेगा। त्रुटियों को ठीक करके छात्रों द्वारा जमा किये गये आवेदन पत्रों का विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखों से मिलान करके 18 नवम्बर 2021 तक पुनः ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किये जायेगें।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के दशमोत्तर स्तर के समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि संदेहास्पद डाटा से सम्बन्धित उपरोक्त समस्त कार्यवाही निर्धारित उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार करना सुनिश्चित कर लें, अन्यथा इसके उपरान्त संदेहास्पद डाटा नियमानुसार निरस्त किये जायेगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोविड टीकाकरण प्रगति की समीक्षा बैठक कल
Next: मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.