Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एम.ए.भूगोल प्रथम वर्ष प्रवेश परीक्षा के सफल शिक्षार्थी शीघ्र कराएं काउंसिलिंग-प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह

ब्यूरो 11-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211111-WA0014~2

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने महाविद्यालय में संचालित स्नातकोत्तर भूगोल पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु सफल आवेदकों को बधाई दी।

बकौल प्रो.सिंह विभाग द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सामान्य संवर्ग के 69 आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग 39 अन्य पिछड़ा वर्ग 63 अनुसूचित जाति 49 अनुसूचित जनजाति 59 दिव्यांग 58 अंक प्राप्त करने वाले प्रवेशार्थी अर्ह घोषित किए गए हैं।
सफल शिक्षार्थियों की काउंसिलिंग स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में गुरुवार 11.11.2021 से 15.11.2021 तक प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 1.000 बजे तक होगी।सभी प्रवेशार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि निर्धारित तिथि व समय पर स्वयं उपस्थित होकर काउंसिलिंग कराते हुए निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करा लें।
प्रवेश परीक्षा प्रभारी डॉ.मातेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से इतर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बद्ध महाविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को टी.सी.,सी.सी.तथा अन्य विश्व विद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को माइग्रेशन (प्रब्रजन प्रमाण पत्र) की मूल प्रति अनिवार्य रूप से जमा करेंगे तभी काउंसिलिंग की कार्यवाई संपादित हो सकेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डूबते युवक को पुलिसकर्मीयों ने बचाया
Next: जिला अस्पताल में जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर वाले बच्चों का नि:शुल्क इलाज

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.