नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोहन्दा विशुनपुरा गांव के पोखरा पर बुधवार की देर शाम छठ पूजा के दौरान नहाते वक्त एक 18 वर्षीय युवक को डूबते देख ग्रामीण व मौजूद पुलिसकर्मीयों ने तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार ईश्वरचन्द्र पुत्र सुरेन्द्र कुशवाहा छठ पर्व के दौरान पोखरे में स्नान करने लगा। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया तथा डूबने लगा। डूबते देख ग्रामीणों ने हल्ला मचाना शुरू किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी का0 रुद्रप्रताप और सौरभ यादव ने तत्परता दिखाते हुए पोखरा में कूद कर युवक को बाहर निकाला और तुरन्त दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ठीक होने का आश्वासन दिया तब लोग चैन की सांस लिया। पुलिस के इस कार्य का क्षेत्र में चर्चा हो रही है।