जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे छठ पूजा के दौरान पोखरे में स्नान करते वक्त 17 वर्षीय नाबालिग युवक की डूबने से मौत हो गयी। जिससे पूरे गॉव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ज्ञानप्रकाश पुत्र जयप्रकाश परिजनों संग गॉव के पोखरे पर छठ पूजा के अवसर पर गया था। अर्ध्य देने के लिए सूर्योदय से पूर्व पोखरे में स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया। शोर-शराबे की बीच किसी का ध्यान इस ओर नही गया। काफी देर बाद परिजन खोजने लगे तो ग्रामीणों ने बताया कि वह स्नान कर रहा था तो डूबने की आशंका से ग्रामीण तालाब में खोजबीन शुरु कर दिये। काफी देर बाद गहरे पानी में युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही छ्ठ पर्व का उत्साह मातम में बदल गया। माता संध्या देवी छ्ठ पर्व का व्रत की थी। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हृदयविरादक घटना से पूरे गॉव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दो भाईयो में छोटा था तथा हाईस्कूल का विद्यार्थी था। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव मौके पर पहुंच परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ाया।