Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

ब्यूरो 11-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211111-WA0020

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 1 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओ को मतदाता सूची से जोड़े जाने एवं जनमानस में जन जागरूकता लाये जाने हेतु शिवकुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर एवं सैदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय सैदपुर के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली जंगीपुर में डा0 अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी।

जो नगर के विभिन्न मार्गो व गलियो से होते हुए हाथो में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी स्लोगन एवं मतदाता जागरूकता नारो के साथ आगे बढ़ते हुए पुनः विद्यालय आकर रैली समाप्त हुआ। मतदाता जागरूकता रैली के उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए मतदाता जागरूकता सम्बन्धित स्लोगन के माध्यम से कहा कि ‘‘18 वर्ष पूरी है तो‘ ‘मतदाता बनना जरूरी है‘‘। उन्होने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढकर हिस्सा लेने तथा अपने पास पड़ोस एवं परिवाऱ के लोगो को मतदान के प्रति उनमें जागरूकता लाने की अपील की। एवं कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी गयी। उन्होने कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके है या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है, या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी समय सीमा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत 13 नवंबर दिन शनिवार, 21 नवंबर दिन रविवार, 27 नवंबर दिन शनिवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8‘क‘ भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय से समस्त शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं विद्यालय के सभी बच्चे शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 11 से 16 नवम्बर तक छात्रवृत्ति डाटा होगा प्रदर्शित
Next: ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट का हुआ स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.