नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास भूमाफियाओं द्वारा अवैधानिक ढंग से किये गए कब्जा को लेकर 87 वर्षीय वयोवृद्ध उदय नारायण पांडेय नगसर मीर राय के परिजनों की चक-आउट और आबादी सहित अनेकों जमीनों पर कब्जा मुक्ति की मांग को लेकर विगत तीन बार अनशन कर चुके हैं अब चौथी बार तीन दिवसीय सांकेतिक धरना के बाद एस डी एम सेवराई राजेश प्रसाद के आश्वासन पर अनशन समाप्त किया गया था लेकिन तय अवधि समाप्त होने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नही हुई जिससे क्षुब्ध होकर लगभग डेढ़ माह बाद पुनः शनिवार को मध्यान्ह से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन उपवास अंतिम श्वास तक करने के संकल्प के साथ अनशन प्रारंभ हुआ।
अनशनकारी बुजुर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिलाधिकारी, एसपी, एसडीएम , थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के साथ ही अब अनशन शुरू किया हूँ जो आखरी श्वास तक जारी रहेगा। अवैध कब्जा धारक श्री जगजीवन राम इंटर कॉलेज प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य सहित अनेकों भू माफियाओं द्वारा हमारे परिवार की जमीन को कब्जा कर लिया गया है। कोई शासन -प्रशासन सार्थक पहल नहीं कर रही है। एस डी एम सेवराई ने प्रयास किया लेकिन सिर्फ भ्रमित करने के लिए जिससे क्षुब्ध होकर मुझे फिर से अनशन/आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। मेरे साथ कोई होनी -अनहोनी होती है तो उसके लिए पूर्ण जिम्मेदार भूमाफिया और शासन प्रशासन के लोग होंगे।