नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग पर समाजविरोधी क्रियाकलाप और गिरोहबंद किस्म के युवक की जानकारी मुखबिर द्वारा मिलते ही शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
नगसर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि क्षेत्राधिकारी जमानिया के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम सन्नी कुमार उर्फ सन्नी प्रसाद पुत्र देवेन्द्र प्रसाद निवासी जयप्रकाश नगर विश्वकर्मा गली थाना जक्कनपुर जनपद पटना बिहार बताया। उचित धाराओ में निरुद्ध करके विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाले टीम में नगसर थानाध्यक्ष के साथ का0 शिवम मद्धेशिया ,का0 उपेन्द्र गौड़ मौजूद रहे।