Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

294 शिकायत पत्रों में मात्र 25 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 01-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220101-WA0031

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस सदर तहसील स्थित राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 15 शिकायत पत्र प्राप्त हुए और 05 का निस्तारण किया गया।
जनसमस्याओं के समाधान एवं प्राप्त शिकायतो के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 294 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर कुल 25 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 88 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 08 का मौके पर निस्तारण किया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 02 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ मे 51 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमे 06 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया
जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों ं को जमीन विवाद, कब्जा विवाद, नाली, खड़ंजा आदि के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने अधिकारियों को कहा कि जमीनी विवाद का मामला जब तक निस्तारण न हो जाये तक उसके निस्तारण की कार्यवाही मे लगे रहे। उन्होने तहसीलदार को ऐसे लोगो की सूची बनाकर रजिस्टर में अंकन करने को कहा जो लोग हमेशा शिकायतकर्ता के रूप घूमते रहते है तथा कार्य की तफतीस करने पर झूठ भी बोलते है जिससे शासकीय कार्य मे बाधा एवं समय बरबाद होता है। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जनपद में एक अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को 10 जनवरी 2022 तक पशु आश्रय स्थल पर रखने का निर्देश।
इस अवसर पर एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, परियोजना निदेशक बाल गोविन्द, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ती अधिकारी कुमार निर्मलेंदू, तहसीलदार सदर अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण हेतु दे सकते है आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.